कलयुग के त्रिदेव का होगा एक फरवरी को त्रिशक्ति वंदना महोत्सव
मारवाड़ी भवन में एक फरवरी को कलयुग के त्रिदेव का त्रिशक्ति वंदना महोत्सव होगा। आनंद गोयल ने बताया कि उस दिन खाटूधाम के पूज्य महंत मोहनदास महाराज, प्रख्यात भजन गायक नंदु शर्मा, भजन सम्राट रवि बेरीवाल, सुमधुर गायक जिम्मी शर्मा, रवि रस्तोगी त्रिशक्ति वंदना महोत्सव में भजनों की अमृतवर्षा करेंगे।
सेवक किशन गोयल ने कहा कि कलयुग के त्रिदेव श्री बालाजी महाराज, श्री श्याम सरकार और श्रीराणी सती दादी का भव्य दरबार सजेगा और अलौकिक शृंगार किया जाएगा।