IAS Interview सवाल : ऐसी कौन सी सब्जी है जिसमे एक देश, एक जिला और एक भाषा छिपी होती है ?

IAS Interview सवाल : ऐसी कौन सी सब्जी है जिसमे एक देश, एक जिला और एक भाषा छिपी होती है ?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है और तीन चरणों में होने वाली इस परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है और और तीनो चरण क्लियर करने के बाद ही उम्मीदवार का फाइनल सिलेक्शन होता है और आज हम आपके लिए UPSC के अंतिम यानी की इंटरव्यू राउंड में पूछे जाने वाले कुछ सवाल जवाब लेकर आये है जो की प्रतियोगिता दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है तो आइये डालते है इन सवालों पर एक नजर

सवाल : किस गैस का उपयोग प्रथम विश्वयुद्ध में रासायनिक हथियार के रूप में हुआ था?

जवाब :मस्टर्ड गैस

सवाल : प्रत्यावर्ती धारा (अल्टरनेट करंट) को दिष्ट धारा (डायरेक्ट करंट) में बदलने हेतु किसका उपयोग किया जाता है?

जवाब :रेक्टिफायर

सवाल : भारत में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश कितने वर्ष की आयु तक अपने पद पर आसीन रह सकते हैं?

जवाब : सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु तक अपने पद कर रह सकते हैं.

सवाल : लोक सभा की वर्तमान सदस्य संख्या जो 545 है, इसमें किस वर्ष तक बदलाव नहीं लाया जा सकता?

जवाब : वर्ष 2026 तक

सवाल : यदि राष्ट्रपति त्यागपत्र देता है या उसे हटा दिया जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में उस पद का कार्यभार कौन संभालेगा?

जवाब : उपराष्ट्रपति

सवाल : भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत लोकसभा में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए आरक्षण दिया गया है?

जवाब : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 330 के तहत लोकसभा में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए आरक्षण दिया गया है।

सवाल : अंडमान निकोबार द्वीप समूह का न्याय क्षेत्र किस न्यायालय की देख-रेख में आता है?

जवाब : अंडमान निकोबार द्वीप समूह के न्याय क्षेत्र के न्याय का कार्य पोर्ट ब्लेयर में कलकत्ता हाइकोर्ट की खंडपीठ करती है।

सवाल : सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या को कौन बदल सकता है?

जवाब : संसद को कानून बनाने का अधिकार है। संसद कानून द्वारा जजों की संख्या को बदल सकती है।

सवाल : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करने के लिए व्यक्ति को उच्च न्यायालय में कम से कम कितने वर्ष तक कार्य करना चाहिये?

जवाब : सुप्रीम कोर्ट के जज बनने की एक प्रमुख योग्यता है कि व्यक्ति कम से कम 10 वर्ष तक किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुका हो।

सवाल : दिल्ली को NCT (राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश) संविधान के किस संशोधन से बनाया गया?

जवाब : 69वाँ संविधान संशोधन 1991 में हुआ। जिसके अंतर्गत दिल्ली को विशेष केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। NCT की स्थापना 1 फरवरी 1992 को पूर्ण हुई।

सवाल : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की अवकाश प्राप्त करने की उम्र क्या है?

जवाब : सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु तक अपने पद पर बने रह सकते हैं.

सवाल : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन कब कम किया जा सकता है?

जवाब : अनुच्छेद 360 के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा वित्तीय आपात की घोषणा पर

सवाल : राज्यसभा में महाभियोग (Impeachment) झेलने वाले पहले न्यायाधीश कौन हैं?

जवाब : सौमित्र सेन

सवाल: ऐसी कौन सी सब्जी है जिसमे एक देश, एक जिला और एक भाषा छिपी होती है ?

जवाब : BHINDI

BHINDI में से I को हटा दे तो भिंड एक जिला है, B को हटाने पर HINDI एक भाषा B और I को हटा दे तो HIND एक देश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!