पानी मे तैरता एक अनोखा घर जो एक जगह से दूसरी जगह आसानी से जा सकता है, जानिए कहां और कितने में बना है

विज्ञान इतना ज्यादा विकसित हो गया है कि इसके नए- नए शोधों के चलते मानव हर दिन एक नई मुसीबत से छुटकारा पा लेता है। आज हम विज्ञान के ऐसे चमत्कार की बात करेंगे, जिसको जान कर आप खुश भी होंगे और थोड़ा हैरान भी। जी हां, हम बात कर रहे एक ऐसे चीनी शख्स की, जिन्होंने विज्ञान के माध्यम से एक चमत्कार कर दिखाया है। इस शख्स ने एक ऐसा अनोखा घर बनाया है, जो पानी मे तैरती है।
तो चलिए जानते है, इस अनोखे पानी मे तैरने वाले घर के बारे में।
चीनी शख्स ने बनाया पानी मे तैरने वाला घर
एक चीनी शख्स अपने सूझ-बूझ से ऐसा करामात कर दिखाया है कि जिसको जान कर लोग उसकी तरीफ करते नही थकते। इस शख्स ने अपने 4 लाख युआन यानी करीब 45 लाख रुपये लगाकर एक ऐसे घर का निर्माण किया है जो पानी पर बना है और सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि यह घर पानी के ऊपर तैरता भी है।
कौन है वो शख्स?
पानी मे तैरने वाला घर का निर्माण जिस व्यक्ति ने किया है वो अपने सर्फ निकनेम से जाना जाता है, अतः इस युवा आंत्रप्रेन्योर का नाम ‘कोस्टलाइन’ है। यह शख्स चीन का रहने वाला है। आपको बता दें कि, यह तैरने वाला घर चीन के फुजिआन प्रॉविंस में बना हुआ है। इस घर को “lonely hotel by the sea” के नाम से भी जाना जाता है।
कैसे आया ऐसा घर बनाने के लिए विचार?
कोस्टलाइन बताते है कि, वह साउथ सी चाइना के एक टापू, डॉन्गशान काउंटी में रहते हैं। समुद्र के किनारे ही उनका पूरा बचपन बीता है इसलिए उन्होंने अपने बचपन में ज्यादातर समय मछली पकड़ते हुए बिताया है। साथ ही उन्हें समुद्र बहुत ज्यादा पसंद है इसलिए वो हमेशा समुद्र की तारीफ अपने दोस्तों से करते रहते हैं। वह डॉन्गशान के मछुआरों के सुखी जीवन के बारे में हमेशा बात करते रहते हैं। कोस्टलाइन बताते है कि, वर्ष 2018 में एक दिन वो अपने एक दोस्त के साथ समुन्द्र के किनारे मस्ती कर रहे थे, तभी दोनो ने बात ही बात में यह कहा कि, अगर पानी के बीच तैरता हुआ घर रहता तो कितना अच्छा रहता, हमलोग दिनभर मछलियां पकड़ते और बेयर पीते। उसके बाद यह बात उनके दिमाग पर ऐसे हावी हुई कि उन्होंने तय कर लिया कि वो एक दिन पानी मे तैरता हुआ घर जरूर बनाएंगे।
पानी मे तैरने वाला घर बनाने की किया शुरुआत
कोस्टलाइन बताते है कि, उन्होंने इस घर को बनाने के लिए नाव के कांसेप्ट का इस्तेमाल किया तथा नाव के कांसेप्ट पर ही अपने घर का डिजाइन किया। दोनों दोस्तों ने फैसला किया कि वो दोनों हमेशा इस घर मे एक साथ रहेंगे। इसलिए इन्होंने इस घर का साइज 600 स्क्वायर फीट बनवाया है। उन्होंने सबसे पहले इस तैरते हुए घर का निर्माण छिछले पानी मे किया था लेकिन लहरों के वजह से थोड़ी परेशानी हो रही थी। उसके बाद उन्होंने घर के प्लेटफॉर्म को खुले समुन्द्र में ले जाकर वहां बनाना शुरू किया।