23 साल की उम्र में 20 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है ये लड़का, जीते हैं ऐसी लाइफ -Pics

23 साल की उम्र में 20 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है ये लड़का, जीते हैं ऐसी लाइफ -Pics

राजा-महाराजा ये शब्द अब बीते जमाने के लगते हैं। एक जमाना था जब देश विदेश के अलग अलग हिस्सों पर किसी सरकार का नहीं बल्कि राजा-महाराजा का राज हुआ करता था। लेकिन आज के बदलते युग में ये चीजें धीरे धीरे खत्म होती जा रही है। राजा महाराजा अपने शाही ठाठ-बाट और आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। आज के समय भी उनके कई वंशज ऐसे हैं जो अपने पूर्वजों के इस शाही अंदाज को बरकरार रखे हुए हैं। ऐसे में आज हम आपको जयपुर सियासत के महाराजा पद्मनाभ सिंह से मिलाने जा रहे हैं।

महाराजा पद्मनाभ सिंह जयपुर परिवार के 303वें वंशज हैं। वह अभी सिर्फ 23 साल के हैं, लेकिन उनका रुतबा और लाइफस्टाइल बिल्कुल महाराजा वाली है। चुकी वे जयपुर राजघराने से संबंध रखते हैं इसलिए उनके पास अनाब सनाब संपत्ति है। आज हम आपको उनकी संपत्ति, लाइफस्टाइल और जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

पद्मनाभ सिंह के दादा का नाम मान सिंहजी बहादुर है। वह भी अपने जमाने में राजा हुआ करते थे। साल 2011 में उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनके वंशज पद्मनाभ सिंह को राजा बनाया गया। पद्मनाभ सिंह और उनका शाही परिवार जयपुर के सिटी पैलेस में रहता है।

पद्मनाभ सिंह भले राजघराने से ताल्लुक रखते हों, लेकिन उनके अंदर कुछ और करने की ललक भी है। जैसे वे एक मॉडल हैं और साथ ही शानदार पोलो खिलाड़ी भी हैं। उन्हें घूमना फिरना बहुत पसंद हैं। वे खुद को ट्रैवलर मानते हैं। वे अभी तक कई देशों की यात्रा कर चुके हैं। कहा जाता है कि उनके अधिकतर पैसे घूमने फिरने के शौक में ही खर्च होते हैं।

पद्मनाभ सिंह का जयपुर के राम निवास महल में अपना एक निजी आलीशान अपारट्मेंट भी है। ये अपारट्मेंट सभी लग्जरी सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी चीजें हाई क्वालिटी की लगी है। हर एक चीज की कीमत लाखों से करोड़ों की है। इस अपारट्मेंट में बेडरूम, ड्रेसिंग रूम, प्राइवेट डाइनिंग रूम, प्राइवेट किचन, पूल और एक बड़ा बरामदा सहित बहुत कुछ है।

पद्मनाभ सिंह को लग्जरी कारों का भी बड़ा शौक है। उनके पास कई तरह की महंगी और लग्जरी कारें मौजूद हैं। आधुनिक लग्जरी कारों के अलावा वे विंटेज कारें भी रखना पसंद करते हैं। ये खूबसूरत विंटेज कारें उनकी पार्किंग की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। इन सभी कारों की कीमत करोड़ों में जाती है।

पद्मनाभ सिंह की इतनी आलीशान लाइफ देख आपके मन में ये सवाल भी उठ रहा होगा कि आखिर इनके पास ऐसा कितना पैसा है? तो चलिए हम इस राज से भी पर्दा उठा देते हैं। जैसा कि आप जानते हैं पद्मनाभ सिंह राजा-महाराजाओं के वंशज हैं। उनके पूर्वजों के पास पहले से ही अनाब सनाब दौलत थी। ऐसे में समय के साथ उनके वंशज इस दौलत को और भी बढ़ाते चले गए। आपको जान हैरानी होगी कि पद्मनाभ सिंह 20 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

वैसे आपको महाराजा पद्मनाभ सिंह का शाही ठाठ-बाट और लाइफस्टाइल कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. Lok Mantra अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!