क्रिकेट के बाद धोनी ने शुरू की स्ट्रॉबेरी की खेती, स्ट्रॉबेरी बेच कमाए करीब 30 लाख रुपये

भारतीय क्रिकेट के कैप्टन कूल नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर न केवल खुद प्रसिद्धि प्राप्त की बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। महेंद्र सिंह धोनी के आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया में फैन फॉलोअर्स की संख्या बहुत अधिक है। अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी और भी कई प्रोफेशन में रह चुके हैं। क्रिकेट की दुनिया में आने से पहले महिंद्रा सिंह धोनी टिकट कलेक्टर का काम भी कर चुके हैं और अब क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी किसान के रूप में नजर आ रहे हैं और खेतीबाड़ी कर रहे हैं।
जी हां दोस्तों भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में रांची के अपने फार्म हाउस पर सब्जियां उगाने का काम कर रहे हैं। अपने फार्म हाउस में महेंद्र सिंह धोनी सब्जियों के साथ-साथ अनेक प्रकार के फल भी उगाने का काम कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी पूर्ण रूप से शुद्ध और जैविक खेती कर रहे हैं। उनकी खेती में किसी भी प्रकार के रासायनिक तत्वों का प्रयोग नहीं किया जाता है। यही कारण है कि रांची में महेंद्र सिंह धोनी के फार्म की उगाई हुई सब्जियों की डिमांड बढ़ती ही जा रही है।
बीते दिनों महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फार्म पर 10 टन स्ट्रॉबेरी का उत्पाद किया जिसे बेचकर महेंद्र सिंह धोनी ने करीब 30 लाख रुपए कमाए। महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म पर तरबूज और खरबूज भी उगाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के फार्म पर रोजाना 300 किलो तरबूज और 200 किलो खरबूज का उत्पादन होता है।
महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्म 43 एकड़ में फैला हुआ है। इस फार्म में महेंद्र सिंह धोनी शिमला मिर्च के साथ-साथ अनेक प्रकार की सब्जियां उगाने का काम करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के फार्म की सब्जियां जैविक होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है इसीलिए रांची के लोगों द्वारा इस फार्म की सब्जियां और फलों को काफी खरीदा जाता है।
महिंद्रा सिंह धोनी ना केवल सब्जी और फलों की खेती करते हैं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी पशुपालन में भी अपने कदम रख चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी का एक बहुत बड़ा डेरी फार्म भी है। महेंद्र सिंह धोनी को डेयरी फार्म के व्यवस्थित संचालन के लिए उत्तम पशु पालक का खिताब भी प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही महिंद्रा सिंह धोनी ने कड़कनाथ नस्ल की मुर्गी का फार्म भी खोल रखा है। बताया जाता है कि इस मुर्गी का मास 600 से 1000 रुपए प्रति किलो तक बिकता है। बताया जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी को खेती किसानी में बहुत ज्यादा रुचि होने के कारण वह इस काम को करते हैं।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Lok Mantra अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]