बिना ड्राइविंग लाइसेंस मौज से चलाएं बाइक-गाड़ी, नहीं कटेगा चालान! बस इस ट्रिक का करें इस्तेमाल

अगर आप कोई वाहन चला रहे होते हैं तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना बेहद जरूरी होता है। बिना DL अगर आपको पकड़ा जाता है तो आप पर चालान हो सकता है। वैसे तो हम सभी हमेशा DL साथ में ही रखते हैं लेकिन कई बार गलती हो ही जाती है और ड्राइविंग लाइसेंस घर पर छूट जाता है। कई लोगों को इस गलती की आदत पड़ जाती है। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपने फोन में ही DL को डाउनलोड कर सकते हैं।
Digilocker करेगा मदद:
इस काम में DigiLocker ऐप आपकी मदद कर सकता है। इस ऐप के जरिए आप अपने फोन पर DL की सॉफ्ट कॉपी को डाउनलोड कर सकते हैं। इसे प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
कैसे करें Digilocker में DL सेव:
सबसे पहले आपको अपने फोन में Digilocker ऐप को डाउनलोड करना है। यह फ्री ऐप है।
फिर आपको आधार कार्ड के जरिए अकाउंट को एक्टिवेट करना होगा।
फिर आपको डॉक्यूमेंट विकल्प में ट्रांसपोर्ट पैनल को सर्च करना होगा। यहां आपको ड्राइविंग लाइसेंस का विकल्प मिलेगा इसे सेलेक्ट करें।
फिर आपसे ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसमें आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को चुनना होगा।
इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालना होगा। फिर Get Document पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके Digilocker में आपका DL सेव हो जाएगा।
क्या है इसका लाभ:
Digilocker में डॉक्यूमेंट्स सेव करने से फायदा ये होता है कि अगर आप भी अपना कोई जरूरी डॉक्यूमेंट घर भी भूल आए हैं तो भी आप इसमें मौजूद सॉफ्ट कॉपी दिखाकर अपना काम करा सकते हैं। Digilocker में सेव किए गए डॉक्यूमेंट्स हर सरकारी काम के लिए मान्य हैं। इसमें आप DL के अलावा पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि भी सेव करके रख सकते हैं।