इस गोलकीपर का हुनर देख दीवाना हुआ सोशल मीडिया, इसकी चपलता हैरत में डाल देगी

इस गोलकीपर का हुनर देख दीवाना हुआ सोशल मीडिया, इसकी चपलता हैरत में डाल देगी

फुटबॉल खेलते हुए तो आपने बहुत से लोगों को देखा होगा। लेकिन, क्या कभी ऐसा होते हुए देखा है कि गोलकीपर खिलाड़ियों को एक भी गोल करने ही न दे। इस बात को सुनकर आप यकीन तो नहीं कर पाएंगे पर वीडियो देखकर आपको जरूर यकीन हो जाएगा। सोशल मीडिया पर फुटबॉल गोलकीपर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्राउंड पर कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं। इसी बीच एक खिलाड़ी गोल करने के लिए गोलकीपर की ओर बॉल उछालता है। लेकिन, गोलकीपर बॉल को जबरदस्त तरीके से दूसरी ओर मूव करा देता है। वहीं, ग्राउंड पर खेल रहे साथी खिलाड़ी भी ये कारनामा देखकर यकीन नहीं कर पा रहे थे। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को मूल रूप से एशियाई फुटबॉल परिसंघ के आधिकारिक पेज पर शेयर किया गया था।

वीडियो में दिखाया गया है कि गोलकीपर ने शानदार तरीके से गोल को बचाकर आसपास खड़े और भी खिलाड़ियों को हैरत में डाल दिया। दूसरी टीम के खिलाड़ियों ने लगातार चार गोल करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो सके। गोलकीपर बार-बार डिफेंड करता रहा और अंत तक उसने लड़ना नहीं छोड़ा। हाल ही में इस वीडियो को द-बेटर इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Better India (@thebetterindia)


सोशल मीडिया पर इस वीडियो के शेयर होते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘इसे उन लोगों को भेजें जो उसका जीवन बदल सकते हैं और उसकी क्षमताओं को पहचान सकते हैं’। वहीं दूसरे ने लिखा-‘सच में भारत की गली-गली में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद है, मगर उनके हुनर को तराशा नहीं जाता’। एक और यूजर ने लिखा- ‘लड़का जिस तरह से गेंद को रोक रहा है, उससे एक बात तो तय है कि ये कमाल का खिलाड़ी है। लेकिन इसे इसी वक्त पर तराशा जाना चाहिए, ताकि वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके’। यूजर्स के रिएक्श को पढ़कर ये कहना गलत नहीं होगा कि लोग इस होनहार खिलाड़ी को देश के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं।

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 15 हजार से ज्यादा लाइक्स और 83 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और लड़के की तारीफ कर रहे हैं।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. Lok Mantra अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!