‘कच्चा बादाम’ के बाद ‘कच्चा अमरूद’ का गाना हुआ रिलीज, अमरूद वाले बाबा भी हुए पॉपुलर

सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां कब कौन सुपरस्टार बन जाए यह कोई नहीं जानता। सोशल मीडिया पर बीते दिनों कच्चा बादाम काफी लंबे समय तक ट्रेंड में रहा। वही इस गाने को बाद में इसके सिंगर भुबन बड्याकर के साथ लांच भी किया गया। इस गाने में अंजलि अरोड़ा डांस करती और अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आई और सोशल मीडिया स्टार बन गई। वही कच्चा बदाम के बाद अब कच्चा अमरुद सोशल मीडिया के बाजार में छाया हुआ है।
बादाम के बाद छाया अमरूद
कच्चा बादाम के हिट हो जाने के बाद यह वायरल हुआ ठेले वाले अंकल का अमरुद इस समय लोगों के सर चढ़ा हुआ है। कच्चा अमरूद का गाना भी रिलीज हो गया है। इस गाने को नोनो राणा, केडी कुलदीप और मोहम्मद शकीर ने गाया है। गाने में अमरुद वाले अंकल भी फुल टशन दिखाते नजर आ रहे हैं।
बता दे इस गाने में साक्षी धामा, दक्ष त्रिपाठी के अलावा शाज खान भी नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल हरीश ढोलकियां ने लिखे हैं। गाने का डायरेक्शन नवीन डेविड ने किया है। यह गाना इसी महीने 14 मार्च को रिलीज किया गया है, लेकिन अब यह धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड का हिस्सा भी बनने लगा है और इसके ट्रेंड करने के साथ ही लाखो-हजारों लोग इस पर रील्स भी बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कच्चा बादाम के बाद कच्चा अमरूद के लगातार बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि यह भी जल्द ही टॉप ट्रेंड का हिस्सा बन जाएगा। बता दे कच्चा बादाम में भुवन बड्याकर के साथ नजर आई अंजलि अरोड़ा इन दिनों कंगना रनौत के शो लॉकअप में पावरफुल खेल से सभी को हैरान कर रही हैं।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Lok Mantra अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]