इंटरव्यू सवाल : कौन सा प्राणी नर होने पर भी बच्चे पैदा करता हैं ?

सवाल: NCC की शुरुआत कर हुई थी?
जवाब: एनसीसी की शुरुआत 15 जुलाई 1948 को नेशनल कैडेट कोर एक्ट के तहत हुई थी. इसे यूनिवर्सिटी ऑफ ऑफिसर्स ट्रेनिंग कोर (UOTC) का उत्तराधिकारी माना गया था।
.सवाल : ऊँचे स्थानों पर पानी 100°C से कम ताप पर क्यों उबलता है?
जवाब : ऊँचे स्थानों पर पानी 100°C से कम ताप पर वायुमण्डलीय दाब के कम होने के चलते उबलता है|
सवाल : तेल का जल के तल पर फैल जाने का क्या कारण है?
जवाब : तेल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा कम होती है जिस वजह तेल जल के तल पर फ़ैल जाता है|
सवाल: शरीर का ऐसा कौन सा अंग है जो कभी नहीं बढ़ता है?
जवाब: मानव के शरीर में आंख ही ऐसी चीज है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक कभी नहीं बढ़ती है।
सवाल : उस राष्ट्रपति का नाम क्या था जो एक चुनाव में हार गए और फिर बाद में निर्विरोध चुने गए?
जवाब : नीलम संजीव रेड्डी ऐसे राष्ट्रपति है जो एक चुनाव में हारने के बाद निर्विरोध चुने गए|
सवाल : भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति का नाम क्या है?
जवाब : भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति का नाम प्रतिभा देवी सिंह पाटिल है|
सवाल : प्रत्यावर्ती धारा (अल्टरनेट करंट) को दिष्ट धारा (डायरेक्ट करंट) में बदलने हेतु किसका उपयोग किया जाता है?
जवाब : प्रत्यावर्ती धारा (अल्टरनेट करंट) को दिष्ट धारा (डायरेक्ट करंट) में बदलने हेतु रेक्टिफायर का उपयोग किया जाता है|
सवाल: भारत के अलावा और किस देश में कमल राष्ट्रीय फूल है?
जवाब: भारत के अलावा कमल “वियतनाम” में राष्ट्रीय फूल है।
सवाल: ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर x क्यों लिखा होता है?
जवाब: यह चिन्ह इसलिए बनाया जाता है ताकि लोगों को पता चल सके की यह ट्रेन का आखिरी डिब्बा है।
सवाल : वर्तमान में भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के कितने बैंक हैं?
जवाब : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या को भारत में घटाकर 12 हो गई है जो कि पहले 27 थी|
सवाल : कौन सा प्राणी नर होने पर भी बच्चे पैदा करता हैं ?
जवाब : नर समुद्री घोडा ऐसा प्राणी है, जो नर होने पर भी बच्चे पैदा करता हैं|
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Lok Mantra अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]