इंटरव्यू सवाल : इंसान की कौन सी चीज है जो हमेशा बढ़ती रहती है?

सवाल- भारत के किस राज्य की लड़कियां सबसे ज्यादा लंबी होती हैं?
जवाब- इस तरह का सवाल सुनने के बाद अच्छे-अच्छे लोग घूम जाते हैं परंतु इस सवाल का जवाब उम्मीदवार ने बड़ी ही समझदारी के साथ दिया “सर यूं तो लोग सोचते हैं पंजाबी लड़कियां ज्यादा लंबी होती हैं, पर एक रिसर्च के अनुसार जम्मू-कश्मीर की महिलाएं सबसे ज्यादा लंबी पाई गईं। वहां की महिलाएं 154 सेंटीमीटर से अधिक लंबी हो सकती हैं। दूसरे नंबर पर हरियाणा की महिलाएं और तीसरे नंबर पर पंजाब और राजस्थान की लड़कियां लंबी बताई गई हैं।
सवाल- पानी का कोई रंग क्यों नहीं होता है?
जवाब- पानी ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के अणुओं से मिलकर बना होता है जो ऊर्जा को अवशोषित करने में असमर्थ रहता है। इसी वजह से प्रकाश पड़ने के बावजूद भी पानी बेरंग नजर आता है।
सवाल- आपके पास 100 रूपए हैं। 1 रूपए में एक बकरी, 10 रूपए में एक भैंस और एक रूपए में 8 मुर्गी आती है तो आप 100 रूपए में 100 जानवर कैसे खरीदेंगे
जवाब- यह सवाल थोड़ा ट्रिकी है। अक्सर इस तरह के सवाल को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों का पसीना छूट जाता है परंतु अगर आपकी गणित अच्छी है तो आप इस सवाल का हल तुरंत निकाल सकते हैं। तो चलिए हम आपको इस सवाल का सही जवाब बताते हैं। 100 रूपए में 100 जानवर खरीदने के लिए हम 9 रूपए में 72 मुर्गी, 21 रूपए में 21 बकरी और 70 रूपए में 7 भैस खरीद सकते हैं।
सवाल- दुनिया का ऐसा कौन सा जानवर है जिसकी 3 आंखें होती हैं?
जवाब- न्यूजीलैंड में पाया जाने “तुआटरा” एक ऐसा जानवर होता है जिसकी 3 आंखें होती हैं। आपको बता दें कि तुआटरा के सिर पर तीसरी आंख होती है जिसे पार्श्वीका आंख भी कहा जाता है। इस आंख में एक रेटिना, लेंस, कॉर्निया और तंत्रिका अंत होता है लेकिन इसका उपयोग देखने के लिए नहीं किया जाता है। पार्श्वीका आंख सिर्फ हैचिंग में दिखाई देता है क्योंकि यह 4 से 6 महीने के बाद शल्क में ढक जाता है।
सवाल- बुर्ज खलीफा के मालिक कौन है?
जवाब- अबू धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति एचएच शेख खलीफा बिन जायद बुर्ज खलीफा के मालिक हैं।
सवाल- इंसान की कौन सी चीज है जो हमेशा बढ़ती रहती है?
जवाब- उम्र
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Lok Mantra अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]