मुख्यमंत्री शिवराज ने मराठा गौरव राजमाता जीजाबाई को जयंती पर किया नमन
मराठा गौरव, छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मदात्री राजमाता जीजाबाई की आज गुरुवार को जयंती है। उनकी जयंती पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से नमन किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर लिखा ‘मराठा गौरव, कुशल प्रशासक, महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जननी, पूजनीय राजमाता जीजाबाई जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। मां आपकी शिक्षाएं और आदर्श जीवन सदैव लोक कल्याण के पवित्र दीप को दैदीप्यमान बनाये रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि जीजाबाई का जन्म 12 जनवरी 1598 बुलढाणा जिले के सिंधखेड़ में हुआ था, उनके पिता लखुजी जाधव एक शक्तिशाली सामन्त थे, माता का नाम महालसाबाई था। वे बचपन से बहुत बहादुर एवं असाधारण व्यक्तित्व वाली महिला थीं।
साल 1605 में काफी कम उम्र में उनक़ा विवाह दौलताबाद के राजा शाह भोसले के साथ हो गया था। विवाहोपरांत जीजामाता अपने पति की हर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेती थीं।