इस जगह पर जाकर गायब हो जाते हैं जहाज, सदियों से रहस्य सुलझाने में लगे हुए हैं वैज्ञानिक मगर…

दुनिया में आज भी कई ऐसे स्थान मौजूद हैं जो कि रहस्यों से भरे हुए हैं। इन जगहों का रहस्य हल करने की हिम्मत किसी में नहीं है। इन्हीं जगहों में से एक जगह बरमूडा ट्रायंगल है। बरमूडा ट्रायंगल अटलांटिक महासागर में है और ये एक मिस्ट्री वाली जगह है। इस जगह का रहस्य क्या है इसकी खोज में कई लोगों ने अपनी जान गवां दी है। आज हम आपको इस मिस्ट्री वाली जगह के बारे में चौंकाने वाली बातें बताने जा रहे हैं। जिनको पढ़कर आप भी हैरान रहे जाएंगे।
अटलांटिक महासागर का बरमूडा ट्रायंगल सदियों से एक रहस्यमय जगह बना हुआ है। कहा जाता है कि इस जगह से गुजरने वाले हवाई जहाज कहीं खो जाते हैं। जहाजों के गायब होने की क्या वजह है इसके बारे में अभी तक किसी को कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जाती हैं कि कुछ अज्ञात और रहस्यमयी ताकतें यहां पर मौजूद हैं। जो कि यहां से गुजरने वाले हवाई जहाजों को गायब कर देती है।
कई समय तक बरमूडा ट्रायंगल के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। इसकी खोज सबसे पहले क्रिस्टोफर कोलंबस ने की थी और उन्होंने अपने लेखों में इसका जिक्र करते हुए लिखा था कि ये एक त्रिकोण जैसा जगह है। इसके अलावा इन्होंने यहां पर होने वाली गतिविधियों का जिक्र भी किया था।
इस क्षेत्र में जहाजों के गायब होने के कारण, कई शोध और अध्ययन किए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक जहाजों के गायब होने की असली वजह पता नहीं चल सकी है। हालांकि बरमूडा ट्रायंगल में जहाजों के गायब होने के पीछे वैज्ञानिक मौसम को जिम्मेदार मानते हैं।
वैज्ञानिक के अनुसार बरमूडा ट्रायंगल के आसपास खतरनाक हवाएं चलती हैं और इनकी रफ्तार 170 मील प्रति घंटे रहती है। जिसकी वजह से हवाई जहाज यहां पर संतुलन खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। एक अनुमान के अनुसार अभी तक लगभग 50 जहाज और 20 विमान यहां से लापता हो चुके हैं।
कहां पर है स्थित
बरमूडा ट्रायंगल उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। ये संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी से महज 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर की दूरी पर है।