हरियाणा की पिंकी ने कर दिखाया कमाल, 19 साल की उम्र में बनीं देश की पहली प्रोफेशनल महिला Tractor ड्राईवर

जिस तरह से समाज में परिर्वतन हो रहा है, उसे देखते हुए अब बेटा और बेटी में फर्क बहुत कम रह गया है। जिन कार्यों को कभी लडक़ों के लिए ही माना जाता था, अब उन्हें लड़कियां भी अपना रही हैं। हरियाणा की एक 19 साल की लडक़ी ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, जिस पर उनके परिवार को नाज होगा। यह स्टोरी है पिंकी की, जिसने देश की पहली सबसे कम उम्र की प्रोफेशनल Tractor ड्राईवर बनने का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि पिंकी से पहले भी कई लड़कियों ने प्रोफेशनल स्तर पर Tractor चलाने का प्रशिक्षण लिया है, मगर पिंकी की उम्र उन सभी से कम है।
इस विभाग से ली Tractor चलाने की प्रशिक्षण
बता दें कि पिंकी का ताल्लुक हरियाणा के हिसार जिले के अंतर्गत आने वाले गांव ढूंढर से है। पिंकी ने उत्तरी क्षेत्र के कृषि मशीनरी विभाग टीटीसी से Tractor चलाने की प्रशिक्षण ली है। Tractor चलाना सीखने के बाद से पिंकी को महिलाओं के लिए बड़ा पे्ररणा स्त्रोत माना जा रहा है। इसके चलते ही पिंकी को कई संस्थाएं सम्मानित भी कर रही हैं।
पिंकी को लगातार मिल रहे हैं सम्मान
इस बड़ी उपलब्धि पर गांव की पंचायत ने भी पिंकी को सम्मानित किया है। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं में पिंकी को एक आदर्श युवती के तौर पर सम्मानित करने की होड सी लग गई है। राह गु्रप फाऊंडेशन ने भी अपनी ओर से एक समारोह का आयोजन कर पिंकी को सम्मानित किया है।
सबसे कम उम्र की ड्राईवर है पिंकी
गांव के सरपंच मनोज कुमार के अनुसार पिंकी से पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी महिलाओं ने Tractor चलाने की टे्रनिंग ली है। पंरतु पिंकी की उम्र इन सबसे कम है। इसलिए पिंकी इस क्षेत्र में Tractor चलाने वाली सबसे कम उम्र की महिला का खिताब दिय गया है। बता दें कि पिंकी अपने घर में सबसे छोटी है, उनके चार भाई बहन हैं। उनकी मां कौशल्य देवी पशु पालन विभाग में फोर्थ क्लास की कर्मचारी हैं।
गणतंत्र दिवस पर पिंकी को मिलेगा सम्मान
हिसार के राह क्लब के अध्यक्ष सूर्यकांत का कहना है कि पिंकी ने जो रिकार्ड बनाया है, उसके लिए उनके क्लब द्वारा ही उन्हें प्रेरित किया गया था। आज पिंकी देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। इसके चलते ही 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में पिंकी को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Lok Mantra अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]