गठिया रोग किसकी कमी से होता है ? जानें इसके शुरुआती कारण और लक्षण

गठिया की बीमारी हड्डियों से जुड़ी होती है और एक बार जब यह घर कर जाती है तो यह आपके जीवन को कष्टमय बना सकती है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर यह बीमारी है क्या और क्यों होती है? दरअसल, गठिया की बीमारी के पीछे सबसे बड़ा कारण आपका इम्यून सिस्टम आपके शरीर के खिलाफ होना है। इस बीमारी में कई बार खुद का ही इम्यून सिस्टम उसकी ही हड्डियों को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसके अलावा भी इस बीमारी के कई कारण होते हैं। आइए, आज इसके बारे में जानते हैं।
गठिया का कारण
1. इन चीजों की कमी से हो सकती है गठिया की बीमारी
गठिया रोग किसकी कमी से होता है, यह सवाल बहुत से लोग पूछते हैं। ऐसे में आपको यह जानना होगा कि यह बीमारी विटामिन सी, विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकती है। होता यह है कि इन चीजों की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और अंदर से खोखली होने लगती हैं। इसके अलावा जोड़ों के बीच घर्षण बढ़ने लगता है।
2. खराब मेटाबॉलिज्म
मेटाबॉलिज्म के लिहाज से समझें तो गठिया की शुरुआत इसी से हो सकती है। दरअसल, अगर लंबे समय तक शरीर में मेटाबोलिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं, तो यह गठिया को ट्रिगर कर सकता है और भविष्य में कई समस्याएं पैदा कर सकता है।
3. कुछ बीमारियाँ
मोटापा और मधुमेह जैसे रोग भी इस स्थिति का कारण बन सकते हैं। दरअसल, ये बीमारियां हड्डियों के हिलने-डुलने के साथ उसके घनत्व को भी प्रभावित करती हैं और स्थिति को और खराब कर देती हैं। ऐसे में यह आपको अर्थराइटिस की ओर ले जा सकता है।
गठिया के लक्षण
गठिया के लक्षणों में आप कई चीजें महसूस कर सकते हैं। शुरुआत में सबसे पहले आपकी हड्डियों में लालिमा और सूजन देखी जा सकती है। इसके बाद हड्डियों में दर्द हो सकता है, खिंचाव महसूस हो सकता है और चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है।
इसलिए गठिया के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और फिर अपने डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा खान-पान और जीवनशैली में सुधार कर इस स्थिति पर काबू पाया जा सकता है।