आकांक्षा दुबे के निधन के बाद उनके इस गाने ने मचाया धमाल, लाखों बार देखा गया

भोजपुरी फिल्में और गाने पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है. पिछले कुछ सालों में फैंस के बीच भोजपुरी गानों को लेकर काफी क्रेज देखा गया है. लेकिन कुछ महीने पहले भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या ने पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया. आकांक्षा की मौत की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक ताजा खबर सामने आई है.
आकांक्षा दुबे के निधन के बाद फैंस उनके गाने सुन रहे हैं और बार-बार यूट्यूब पर देख रहे हैं. आकांक्षा दुबे का गाना ‘राजा जवान हम लाइका’ इस समय काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. अब तक इस वीडियो को आकांक्षा के फैन्स द्वारा 185 मिलियन यानी 18 करोड़ बार देखा जा चुका है. बता दें, इसी के साथ आकांक्षा दुबे का ये गाना भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में से एक बन गया है.
‘राजा जवान हम लाइका’ गाने में आकांक्षा दुबे और राकेश मिश्रा रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस जोड़ी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है. इस गाने पर एक्ट्रेस के फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं. बता दें, आकांक्षा के मामले में अभी जांच जारी है. आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड समर सिंह फिलहाल जेल में बंद है। बता दें, आकांक्षा ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा पोस्ट: बेटी मालती के साथ शॉपिंग करने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स ने मां-बेटी की जोड़ी पर बरसाया प्यार
आकांक्षा की मौत के बाद उसकी मां ने समर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि समर उसकी बेटी को परेशान करता था। उसने पिछले कई महीनों से आकांक्षा को प्रताड़ित किया था। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि समर सिंह का भाई अभी फरार है। हालांकि अभी तक पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आई है।