आईपीएल में एमएस धोनी के नाम ये खास और अनोखा रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शानदार फॉर्म आईपीएल 2023 में भी जारी है. कल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी ने 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन की विस्फोटक पारी खेलकर फैन्स का खूब मनोरंजन किया. धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, लेकिन आखिरी ओवर में छक्के लगाने के मामले में सबसे ऊपर हैं।
धोनी ने डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
धोनी अब तक आईपीएल 2023 में फिनिशर के तौर पर नजर आए हैं। उन्होंने इस सीजन में 10 छक्के लगाए हैं। धोनी ने आईपीएल के 20 ओवर में 18वें और 19वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इन तीन ओवरों में धोनी ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 136 छक्के लगाए हैं। धोनी के आंकड़े बताते हैं कि फैंस उन्हें बेस्ट फिनिशर क्यों मानते हैं।
धोनी ने IPL में किस ओवर में लगाए कितने छक्के?
- 18वें ओवर में 39 छक्के
- 19वें ओवर में 38 छक्के
- 20वें ओवर में 59 छक्के
अब तक 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में 204.26 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। धोनी ने इस सीजन में 47 गेंदों का सामना करते हुए 8 पारियों में 96 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में उनका औसत 48 का है। चेन्नई के कप्तान 6 पारियों में नाबाद लौटे हैं।
धोनी के ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 246 मैच खेले हैं। इन मैचों की 214 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 39.33 की औसत और 136.07 की स्ट्राइक रेट से 5074 रन बनाए। इस बीच, उन्होंने बल्ले से कुल 24 अर्धशतक लगाए हैं।